Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 13 जुलाई, 2024

मेष

नक्षत्र अत्यंत अनुकूल है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। त्याग भावना से अत्यन्त आत्मसंतुष्टि मिलेगी। समर्पण का भाव रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचियों और इच्छाओं एवं जुनून को साझा करेगा। यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएंगे।

मिथुन

जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम एवं सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज भाग्यशाली साबित हो सकते है। छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा। सेहत का ख्‍याल करें।

कर्क

इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे ठीक हो जाएंगे।

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या वयस्त रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या

नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की जरूरत होती है। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला

अपनी भावना और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट एवं खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नहीं हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक

आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। प्रेमी के आसपास प्रेम की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़कर प्रस्ताव दें। निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु

आपका मजाकिया स्वभाव मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। उन लोगों को भी उत्साहित करेगा, जिनके साथ कार्य करते हैं। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है।

मकर

महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ति‍ के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। नशा से दूर रहें।

कुंभ

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। घर में किसी सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव नहीं बढ़ने दें। आध्यात्म का सहारा लें।

मीन

भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। अपने लोगों से करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8