
Horoscope Today : 12 जुलाई, 2024
मेष
व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
वृष
आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
मिथुन
मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क
संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे।
सिंह
व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कन्या
मौके का फायदा उठाना हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नशा से दूर रहें।
तुला
पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक
व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु
भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।
मकर
राजनीति में संभल कर निर्णय लें। एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कुंभ
आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
मीन
दिन खुशगवार रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8