Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 3 जुलाई, 2024

मेष

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी है, लेकिन इसे लेकर इतने संजीदा नहीं हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। बीते दिनों की मीठी यादें व्यस्त रखेंगी। अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे।

वृष

आउटडोर खेल आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग फ़ायदा पहुंचाएंगे। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है।

मिथुन

आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। दोस्‍तों के साथ खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं।

कर्क

बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो झुंझलाहट की वजह बन सकता है। ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। धन की आवाजाही होती रहेगी। दिन ढलने के बाद बचत करने में सक्षम हो पाएंगे। टीवी, मोबाईल का अधिक इस्तेमाल समय खराब कर सकता है। जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

सिंह

सेहत से जुड़े मामले में ख़ुद को अनदेखा नहीं करें। सावधानी बरतें। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती है।

कन्‍या

तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा नहीं उठाने दें। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे।

तुला

भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। उनकी मदद करके खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से परेशान रह सकते हैं। सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस भी खुश होगा।

वृश्चिक

खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में मदद करेगी। कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

धनु

मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

मकर

बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करेंगे। दिन वाक़ई रोमानी है।

कुंभ

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।

मीन

सेहत से जुड़े मामले को अनदेखा नहीं करें। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *