हेमंत सोरेन आज 5 बजे लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, घर बैठे देखें यहां

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन आज यानी 4 जुलाई को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शाम 5 बजे होगा। घर बैठे आप भी हेमंत सोरेन को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते देख सकते हैं।

इससे पहले हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्‍होंने मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद गांडेय विधायक कल्‍पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, ‘लोकतंत्र की अंततः जीत हुई। 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। जय झारखंड।’

हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘राज्यपाल का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।’

राजभवन से शपथ ग्रहण समारोह का Jhargov.tv पर प्रसारण समय 5 बजे से सीधा प्रसारण किया जाएगा। लोग YouTube के लिंक https://youtube.com/live/nRp2hdlIHdQ?feature=share पर देख सकते हैं। इसके अलावा समारोह का प्रसारण प्रसारण Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT