Good News : रांची में खुलेगा 200 कमरों का होटल ताज, हुआ एमओयू

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। इंडियन होटल्स कंपनी झारखंड़ की राजधानी रांची में ताज होटल खोलेगा। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में इस प्रोजेक्‍ट पर एमओयू किया गया है। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के साथ आईएचसीएल ने रांची में अपना पहला कदम रखा है। झारखंड़ सरकार से लीज़ पर ली गयी 6 एकड़ ज़मीन पर यह होटल बनाया जाएगा।

आईएचसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छटवाल ने कहा, ‘दुनिया भर में मशहूर, ताज ब्रांड को रांची में लाते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। वृद्धि और विकास की असीम क्षमताओं के शहर रांची का रणनीतिक स्थान और इसे एक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किए जा रहे परिवर्तन, इस शहर को बहुत ही आशादायी और आकर्षक डेस्टिनेशन बना रहे हैं। तेज़ी से विकसित हो रहे प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहे इस क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को और भी मज़बूत करने की नीति के अनुरूप हमने यह होटल साइन किया है।’

रांची के धुर्वा में प्राइम लोकेशन पर यह होटल बनेगा, जहां से कनेक्टिविटी और विज़िबिलिटी दोनों बहुत बेहतरीन मिलेंगे। 200 कमरों के ताज में मेहमान काफी बड़े बैंक्वेट एरिया सहित कई आधुनिक सुविधाओं, एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों और बेवरेजेस, सुसज्जित वेलनेस सेंटर का आनंद लेंगे। 

रांची को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यहां बुनियादी सुविधाओं का काफी विकास किया जा रहा है। कोर कैपिटल एरिया में स्थित होने की वजह से यह होटल शहर के नए सेन्ट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट के बीचोबीच, विधान सभा, सरकारी कार्यालयों और कॉर्पोरेट मुख्यालयों के बहुत ही नज़दीक होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए लंबे समय से प्रयास जारी था, जो अब साकार हो रहा है। आज का दिन काफी ऐतिहासिक और सुखद अनुभव देने वाला है। इस सुखद अनुभव में और भी इज़ाफ़ा उस वक्त होगा, जब ताज होटल राज्यवासियों को समर्पित किया जाएगा। ताज होटल के स्थापित होने से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे झारखंड को वैश्विक पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह के साथ झारखंड का रिश्ता काफी पुराना है। इस रिश्ते के 100 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान टाटा समूह ने औद्योगिक और अन्य माध्यमों से झारखंड के विकास में अहम रोल निभाती आ रही है। इस रिश्ते को हम और भी मजबूत कर सकते हैं, जब राज्य के लोगों के साथ भी इस रिश्ते को और मजबूत कर सकें। मैं वर्षों पुराने इस रिश्ते को लेकर टाटा समूह से पूरे अधिकार से कर सकता हूं कि वह राज्य की जनता के हितों को प्राथमिकता दें। टाटा समूह भी इस बात से भली- भांति वाकिफ है और वह इसमें पूरा सहयोग करेगी।

इस होटल को मिलाकर अब झारखंड़ में 6 आईएचसीएल होटल हो गए हैं, जिनमें से 1 का काम अभी चल रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT