Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर की कीमत 32 रुपये घटी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। कुछ महीने पहले 5 केजी से लेकर 14 केजी तक के सिलेंडर की कीमत में कमी की गई थी। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। नई कीमत 1 जुलाई, 2024 से लागू हो गई।

कमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मई, 2024 को कीमत 1928.00 रुपये थी। इसकी कीमत में 91.50 रुपये की कमी की गई है। जून में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1836.50 रुपये थी। जुलाई में इसके लिए 1804.50 रुपये चुकाने होंगे।

घरेलू में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 जुलाई से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। जुलाई में भी ग्राहकों को इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। 9 मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। जुलाई, 2024 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *