भाजपा के पूर्व नेता गुणानंद महतो जेबीकेएसएस में शामिल

राजनीति झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो जेबीकेएसएस में शामिल हो गए। अपने समर्थकों के साथ धनबाद टाउन हॉल में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के उपस्थिति में रविवार को पार्टी में शामिल हुए। श्री महतो ने माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान गुणानंद महतो ने कहा कि झारखंड के खतियानधारियों के अधिकार के लिए जेबीकेएसएस में शामिल होना जरूरी था। अलग राज्‍य हुए 24 साल होने के बावजूद अभी तक झारखंडियों को हक व अधिकार नहीं मिला। हमारी नौकरियां, कोयला, लोहा, जल, जंगल, जमीन छीने जा रहे हैं। इसे बचाने के लिए जयराम का साथ देना जरूरी है। यह विश्वास दिलाते हैं कि झारखंडियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे और पार्टी में सच्ची सेवा निष्ठा से काम कर गोमिया विधानसभा में पार्टी को और मजबूत करेंगे।

पार्टी में शामिल होनेवाले में राजेश जायसवाल, मदन महतो, ब्रजेश महराज, विनय कुमार महतो, कार्तिक महतो, रतन चौबे, रामानंद महतो, रामवृक्ष महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, सुरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, पिन्टु कुमार, सहदेव कुमार, मिथलेश कुमार महतो, रंजित कुमार, दिलीप कुमार, मनोज कुमार महतो, तेजू प्रजापति, हलधर कुमार महतो, मिश्रिलाल महतो आदि लोग थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8