गोस्‍सनर कॉलेज में फिल्म मेकिंग सत्र का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग में टाटा स्टील संवाद ने एक दिवसीय फिल्म मेकिंग सत्र का आयोजन 8 जुलाई को किया। सत्र के मुख्य अतिथि फिल्म मेकर महादेव टोप्पो थे। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण विषय के अनुरूप होना चाहिए। फिल्मों के माध्यम से ही हम झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को दिखाकर नागरिकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

गुजल इकिर मुंडा ने बताया कि झारखंड में ट्राईबल्स से जुड़ी समस्याओं को फिल्मों का रूप देकर देश और समाज में बदलाव ला सकते हैं। सत्र में महादेव टोप्‍पो द्वारा अभिनीत जादूगोड़ा विषय पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इसमें बताया गया कि कैसे यूरेनियम खनन से वहां के लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही है। लोग कुपोषित हो रहे हैं। उनकी स्थिति दयनीय होती जा रही है।

रवि राज मुर्मू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अगेन’ की स्क्रीनिंग की गई। सत्र में कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर आशा केरकेट्टा, विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गोल्डन बिलुंग, प्रोफेसर अनुज, प्रोफेसर प्रशांत, प्रोफेसर अनुराग पूर्ति सहित फिल्म मेकर रवि राज मुर्मू, कुमार गौरव एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT