चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब का दर्शन करेंगी महिला श्रद्धालु, बंगाल रवाना

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। स्त्री सत्संग सभा (कृष्णा नगर कॉलोनी) की 25 महिला श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की चरण छोह प्राप्त पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला स्थित ऐतिहासिक चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं का जत्था 20 जुलाई को हटिया खड़गपुर ट्रेन से सुबह 9.20 पर हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ।

यह जत्था चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब में पूर्णमासी के अवसर पर हर माह सजाए जाने वाले विशेष दीवान में शामिल होगा। इस विशेष दीवान की शुरुआत शनिवार की 7 बजे श्री रहिरास साहिब के पाठ से होगी। इसके बाद कथावाचन एवं शबद कीर्तन होगा। मध्य रात्रि 2 बजे से श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ होगा। दीवान की समाप्ति सुबह 4 बजे होगी।

देश के विभिन्न भागों से हजारों की तादात में पहुंची साध संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। यह जत्था 21 जुलाई को खड़गपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से चलकर रात 9:30 बजे रांची वापस पहुंचेगा। इस जत्थे का नेतृत्व मंजीत कौर और हरजिंदर कौर कर रही हैं।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस गुरुद्वारा साहिब का ऐतिहासिक महत्व है। श्री गुरु नानक देव जी अपनी उदासी यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी जाने के क्रम में यहां रुके थे।

चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब गए जत्थे में मंजीत कौर, हरजिंदर कौर, सुषमा गिरधर, नीता मिढ़ा, अमर मुंजाल, इंदु पपनेजा, किरण अरोड़ा, अमीषा अरोड़ा, गरिमा अरोड़ा, रेखा मुंजाल, हरदेवी गिरधर, अनीषा अरोड़ा, मोनू गिरधर, इश्मीत कौर, सुरेंद्र कौर, महेंदर कौर, पूनम सरदाना, किरण मल्होत्रा, बिमला देवी, बंसी घई, चंदा बजाज, पिंकी, आशी, मार्या एवं जोगिंदर कौर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT