- डीसी ने मोमेंटो प्रदान कर विदाई दी
पलामू। पलामू लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन से उनके कार्यालय में पलामू लोकसभा चुनाव-2024 के व्यय प्रेक्षक जी. कनन ने मुलाकात की। चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों पदाधिकारियों के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने फ्री एंड फेयर इलेक्शन संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने को लेकर व्यय प्रेक्षक व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
व्यय प्रेक्षक ने उपायुक्त से कहा कि पलामू में कार्य करना उनके लिये भी एक नया अनुभव था। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने व्यय प्रेक्षक जी. कनन को मोमेंटो प्रदान कर विदाई दी। मौके पर अस्सिटेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स अरूण एक्का, एईओ अंकेश अलंकार, अंकित रामपाल व कीर्ति वरदान उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT