साई सेवा केन्द्र के डॉ सजल राज ‘चिकित्सा रत्न’ से सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने किया सम्मनित

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। बिहार विधान सभा के सभागार में 32वें एक्‍यूप्रेशर / एक्यूपंक्‍चर राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ सजन राज को राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मन ‘चिकित्सा रत्न’ से सम्मानित किया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव के हाथों यह सम्‍मान उन्‍हें मिला।

डॉ सजल राज विगत 4 वर्षो से साई सेवा केन्द्र (स्वांग, गोमिया) में जटिल रोग से पीडित रोगियों का उपचार कर रहे हैं। कई पूर्णतयाः स्वस्थ हो चुके हैं। इसका स्थानीय लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। केद्र में लकवा, माईग्रेन, पार्किसन, गठिया, दमा साइटिका, स्लीप डि‍स्क आदि रोगों का उपचार एक्यूपंक्‍चर, एक्यूप्रेशर, मग्नेटोथरेपी, सुजोक फिजियो से बिना औषधि के प्रयोग किए इलाज किया जाता है।

इन्ही उपलब्धियों के लिए डॉ सजल राज को राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान ‘चिकित्सा रत्न’ से नन्द्र‌ किशोर यादव ने सम्‍मानित किया। इस अवसर पर 17 राज्यों के सैकड़ों चिकित्सक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT