
पलामू। ज़िला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को अवैध परिवहन को लेकर वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 3 वाहनों को जब्त कर टीओपी 2 थाना परिसर को सुपुर्द किया। इन सभी वाहनों पर दंड शुल्क लगाया गया है। इन वाहनों पर गिट्टी लोड थे।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहन के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन संचालकों से वाहन से जुड़े सभी कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही नियमानुसार वाहनों का संचालन करने की अपील की। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT