डीएवी स्पोर्ट्स : नीरजा सहाय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। कांके स्थित नीरजा सहाय के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तर पर बाजी मारी। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर – 4 बोकारो (जोन बी) में दो दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 87 खिलाड़ियों में 28 लड़कियों और 59 लड़कों ने भाग लिया। इसमें स्केटिंग (अंडर 14) में एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त हुए।

बॉक्सिंग में लड़कियों ने 9 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लड़कों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। ताइक्वांडो (अंडर 14) में लड़कियों ने 1 स्वर्ण 1 रजत और 2 कांस्य और लड़कों ने 6 कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कों ने (अंडर-17) में 2 स्वर्ण 1 रजत और अंडर-19 में 1 रजत प्राप्त हुए। फुटबॉल (अंडर-19) में लड़कियों और लड़कों के ग्रुप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों ने (अंडर 14) में रजत पदक हासिल किया है। स्वर्ण पदक 28, रजत 18 तथा कांस्य पदक 11 मिले।

बच्चों को स्कूल असेंबली में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक समीर मिश्रा, अमर दत्ता, शिक्षिका तनुश्री चक्रवर्ती, दीपिका शर्मा, अवंतिका सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर प्राचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को जोनल स्तर पर खेलने की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT