- जगन्नाथपुर रथ मेला में चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम
रांची। जगन्नाथपुर रथ मेला में डालसा ने ‘विधिक जागरुकता कार्यक्रम’ का अयोजन किया। कार्यक्रम में एलएडीसीएस अधिवक्ता शिवानी सिंह, पीएलवी लता कुमारी, तारा मिंज, मुन्नी देवी और राजा वर्मा उपस्थित थे।
एलएडीसीएस अधिवक्ता शिवानी सिंह ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नालसा के 10 स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों को विस्तार से मेला देखने आये लोगों के बीच रखा।
लता कुमारी एवं मुन्नी देवी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी। डालसा के पीएलवी द्वारा मेला परिसर में आये लोगों के बीच कानूनी संबंधी पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया।
शिवानी सिंह ने 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित है, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन इसका निबटारा करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, विवाहोत्तर प्रताड़ना के वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT