BIT : स्‍थापना दिवस की रंगारंग शुरुआत, कलाकारों ने जमाया रंग

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के स्‍थापना दिवस की रंगारंग शुरुआत हुई। इस अवसर पर कलाकारों ने रंग जमाया। संस्‍थान में 14 जुलाई को 70वां स्थापना दिवस की पूर्व संध्या मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे संस्थान के कैट हाल में हुई।

कार्यक्रम में संस्थान के कुलपति प्रोफ़ेसर इंद्रनील मन्ना, छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण और अन्य अतिथि उपस्थित थे। पूर्व छात्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के एसोसिएट डीन डॉ श्रद्धा शिवानी ने पूर्ववर्ती छात्रों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीआईटी प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने सभी को सम्बोधित किया। उन्होंने पूर्व छात्रों को अपने कॉलेज से संबंध स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की एक ग्रुप ‘संकल्प’ द्वारा स्वागत नृत्य के साथ हुई। इसके बाद तापस ग्रुप ने शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।

संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। फिर, एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन हुआ। युवा कलाकार अब्दुल रज़ीक ने पहले भी मैं, रमता जोगी और बुल्लेया जैसे गानों पर अपनी प्रस्तुती दी। कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

समारोह का अंत पूर्व छात्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के एसोसिएट डीन विशाल एच. शाह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT