
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड 25 जुलाई को पहुंचे। वहां उपचार के लिए भर्ती झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने महालाल सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने महालाल सोरेन को चिकित्सा सेवा दे रहे डॉक्टर्स से उनके बेहतर इलाज से संबंधित बातचीत की।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछा। इलाजरत सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराए जाने का निर्देश चिकित्सकों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिम्स प्रबंधन प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे।
ज्ञात हो कि झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बेहतर इलाज हेतु रिम्स के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाजरत हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT