रांची। सीसीएल की पिपरवार में अशोका परियोजना की आरएफआईडी आधारित स्वचालित डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट (डीडीयू) का उद्घाटन 30 जुलाई को मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने किया। अशोका डीडीयू स्वचालन लागू करने वाली पहली परियोजना है। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (सीसीएमसी), महाप्रबंधक (उत्खनन) और पिपरवार के क्षेत्रीय महाप्रबंधक भी मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री कुमार ने प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 63 डीडीयू में से 59 पहले ही डिजिटल हो चुके हैं। उनका स्वचालन जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने 93% कोयला ग्रेड हासिल करने के लिए सीसीएल प्रबंधन को बधाई भी दी।
पिपरवार क्षेत्र के अपने दौरे में पंकज कुमार ने अशोका ओपन कास्ट परियोजना, कायाकल्प वाटिका का दौरा किया। एक पौधरोपण अभियान में भाग लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नव विकसित सौर संयंत्र का भी दौरा किया।
अपने दौरे के समापन पर उन्होंने पिपरवार क्षेत्र के अधिकारियों को संबोधित किया। पारदर्शी एवं प्रौद्योगिकी-संचालित संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8