Breaking News : एनडीए को लगा एक और झटका, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा और एनडीए की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने बूते बहुमत हासिल नहीं कर पाई। हाल में 7 राज्‍यों में हुए विधानसभा के उपचुनाव में भी पार्टी को झटका लगा था। अब एक और झटका एनडीए को लगा है।

एनडीए ने राज्यसभा में बहुमत खो दिया। राज्यसभा में भाजपा की सीटें 90 से घटकर 86 हो गईं। बीते 13 जुलाई को भाजपा के 4 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो गया।

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार एनडीए बहुमत से 12 सीटें पीछे रह गया। एनडीए के पास अब 101 सीटें हैं, जबकि राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा फिलहाल 113 है।

नवीन पटनायक की बीजेडी पहले ही राज्यसभा में एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले चुकी है। बीजेडी के 9 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा और बीजेडी के बीच दूरियां बढ़ी थी।

बतातें चलें कि राज्‍यसभा में किसी भी दल या गठबंधन के पास बहुमत होने से कोई भी महत्‍वपूर्ण विधेयक पास कराने में असानी होती है। बहुमत से दूर होने पर ‘जुगाड़’ का सहारा लेना पड़ता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT