
विक्की कुमार
गुमला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चैनपुर ब्लॉक का घेराव 12 जुलाई को किया। प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा के जिला एवं प्रदेश स्तर के पदधारी भी शामिल हुए।
इससे पहले मोर्चा के कार्यताओं ने जूलूस निकाला। इसमें शामिल सदस्य हेमंत सरकार मुर्दाबाद, बीडीओ सीओ होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी इत्यादि नारे लगाते हुए प्रखंड परिसर पहुंचे। मेन गेट में तालाबंदी कर दी।
मौके पर उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि हेमंत सरकार में प्रशासनिक पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। मनरेगा, 15वें वित्त आयोग में ब्लॉक लेवल पर कमीशनखोरी लगातार जारी है। अबुआ आवास में घोटाले आए दिन सामने आ रहे हैं। मोटा कमीशन लेकर पदाधिकारी संपन्न लोगों को अबुआ आवास आवंटित कर रहे हैं।
भाजयुमो के जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने कहा कि चैनपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। इसलिए आज भाजयुमो द्वारा सांकेतिक धरना देकर अफसरों को बताया गया है कि समय रहते भ्रष्टाचार बंद करें, अन्यथा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रविंद्र सिन्हा एवं चैनपुर भाजयुमो अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने भी सरकार के खिलाफ हमला बोला।
इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक, महामंत्री अमित पांडेय, बुधराम नायक, कौशल केशरी, शिवम केशरी, आदित गुप्ता, प्रियांशु साहु, गांगी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अलका कुमारी, मिनी कुमारी संगीता देवी, अश्रिता देवी सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT