हेमंत सरकार का बड़ा निर्णय, लोगों को फ्री में मिलेगा बालू

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड में गरीबों के लिए बालू फ्री कर दिया है। अब राज्य के लोगों को अबुआ आवास आदि बनाने के लिए बालू फ्री में दिया जाएगा। यह जानकारी श्रम मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता ने दी। उन्‍होंने सरकार के इस निर्णय को सराहा।

जानकारी हो कि अभी लोगों को बालू के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगे दामों पर लोगों को बालू खरीदना पड़ रहा है। कई गरीब बालू के अभाव में पैसा होने के बाद भी अबुआ आवास का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। अब सरकार के इस निर्णय से गरीबों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है। सभी के हितों का ख्याल रखती है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का समग्र विकास हो रहा है। हर एक क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8