झारखंड के डीजीपी बनाए गए अनुराग गुप्‍ता

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्‍ता बनाए गए हैं। इसके साथ ही, तीन आईपीएस को इधर से उधर किया गया है। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी।

झारखंड के डीजीपी रहे अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक झारखंड पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के सीएमडी के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। वे 1989 बैच के आईपीएस थे।

अनुराग गुप्ता को बना डीजीपी बनाया गया है। वे 1990 बैच के आईपीएस हैं। वे अपराध अनुसंधान विभाग में महानिदेशक के पद पर पदस्‍थापित थे। उनके पास भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो का अतिरिक्‍त प्रभार भी था।

झारखंड पुलिस हाउसिंह कार्पोरेशन लिमिटेड के सीएमडी रहे प्रशांत सिंह को पुलिस महानिदेशक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। इस पद को पुलिस महानिदेशक कोटि में उत्‍क्रमित किया गया है। श्री सिंह 1992 बैच के आईपीएस हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT