
रांची। पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सल्ल.) के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में अपने 72 साथियों के साथ शहादत की याद में पिठोरिया में भव्य जुलूस निकाला गया। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जुलूस में पिठोरिया, बालू, बाढ़ू, सेमरटोली, भागलूपुर सहित कई अखाड़ेधारी शामिल हुए।
अखाड़ेधारी हाथों में तिरंगा झंडा व इस्लामिक निशान (झंडे) के साथ पारंपरिक लाठी डंडा, तलवार, बरछा लेकर पिठोरिया चौक होते हुए सैकड़ों की संख्या में मुहर्रम मैदान पहुंचे। जुलूस में कई आकर्षक झांकियां देखने को मिला। जबकि जुलूस में शामिल अखाड़ेधारी पिठोरिया चौक और मुहर्रम मैदान में लाठी, भाला, तलवार आदि का हैरतअंगेज करतब दिखाए।
पिठोरिया के जुलूस में कोलकाता का बैंड द्वारा प्रस्तुत ऐ मेरे वतन के लोगों….. सहित कई देशभक्ति धुन प्रस्तुत किए गए। मुहर्रम कमेटी के सदर अब्दुल सुभान अंसारी, संरक्षक सज्जाद खलीफा, हफीज अंसारी, सईद अंसारी, भोला खान, फ़िरोज़ आलम, आरिफ खलीफा, आसिफ खलीफा, शाहरुख खलीफा, वशिम खलीफा, असगर अली द्वारा सभी अखाडे़ के खलीफा, मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शकील अंसारी, विशिष्ट अतिथि युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जमील अख्तर, पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, थाना प्रभारी गौतम रॉय, अनील केशरी, इरफान अंसारी, मोख्तार अंसारी, आलम अंसारी, जाकिर अंसारी, महिबुल्लाह अंसारी, मशीउद्दीन अंसारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों को तलवार देकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर सुकुरहुट्टू में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिला। गांव के राजकुमार महतो और उनकी माता द्वारा सुकुरहुट्टू के धाकड़ अखाड़ा, धवताल अखाड़ा, कर्बला अखाड़ा व केवड़ा अखाड़ा के अखाडे़धारियों का स्वागत विधिवत पूजा अर्चना कर व अखाडे़धारियों को शर्बत व पानी पिलाकर किया। हिन्दू-मुस्लिम भाइचारे की वर्षों पुराने इस परम्परा को मजबूत करने की पहल का क्षेत्र के लोगों ने सराहना की।
मौके पर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष समनुर मंसुरी, अजीजुल अंसारी, तनवीर मंसुरी, जावेद अंसारी सहित कमेटी के पदधारियों ने डीएसपी अमर कुमार पांडेय, थानेदार इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, समाजसेवी राजकुमार महतो, उपप्रमुख अंजय बैठा, मुखिया रामलखन मुंडा, हरिनाथ साहू सहित विभिन्न अखाड़ों के खलीफा को पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT