रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची समर्पण शाखा पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम चला रही थी। यह 15 जुलाई से शुरू हुआ और 23 जुलाई को गौ सेवा के साथ संपन्न हो गया।
गौ सेवा का कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जलान के सम्मान में किया गया। गौ सेवा का आयोजन हरमू रोड स्थित गौशाला में किया गया। इसमें गायों को चोकर, गुड़ एवं हरी सब्जियां खिलाई गई। यह कार्यक्रम संस्थापक का अध्यक्ष सुमिता लाठ के सौजन्य से हुआ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि शाखा द्वारा नियमित रूप से गौ सेवा के कार्य किया जाता है। आज का कार्यक्रम में संयोजिका कविता सोमानी, डॉली बंसल, आशा की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया, संयोजिका कविता सोमानी, सुमिता लाठ, मीना टाईवाला, विनीता बिहानी, कोमल पोद्दार, आशा, कविता जालान, पायल जैन, दीपिका मोतिका, रंजू मालपानी, रितु पोद्दार, कोमल झुनझुनवाला, चंद्रकला उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT