स्‍कूल में 47 विद्यार्थी और 7 शिक्षक, औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम, चौंकाने वाला मामला आया सामने

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। स्‍कूल में 47 विद्यार्थी उपस्थित थे। इन्‍हें पढ़ाने के लिए यहां 7 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें दो शिक्षा मित्र हैं। डीएम औचक निरीक्षण करने स्‍कूल में पहुंच गए। जांच करने पर अजीबोगरीब मामला सामने आया। यह वाक्‍या उत्तर प्रदेश के कंपोजिट विद्यालय शरीफपुर, विकास खंड संभल का है।

डीएम 10 जुलाई को दोपहर 1.50 बजे स्‍कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्यालय में 101 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके सापेक्ष मात्र 47 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित पाये गये, जो नामांकन के सापेक्ष अतिन्यून है।

विद्यालय 5 शिक्षक प्रदीप कुमार इ०प्र०अ०, प्रेम गोयल स०अ०, सचिन कुमार स०अ०, राजीव कुमार स०अ० एवं अरविन्द कुमार थरानिया स०क० कार्यरत हैं। इनके अतिरिक्त 2 शिक्षा मित्र श्रीमती पिंकी एवं श्रीमती गीतांजली कार्यरत है। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गए।

निरीक्षण के समय औचक रूप से प्रेम गोयल का मोबाइल डिजिटल माध्यम से चेक किया गया। पाया गया कि उनके द्वारा विद्यालय समय में लगभग 2 से 2.30 घंटें मोबाइल चलाया गया है।

इस अवधि में 1 घंटें 17 मिनट Candy Crush Saga गेम खेला गया। 26 मिनट फोन पर वार्ता की गई। 17 मिनट फेसबुक चलाया गया, 11 मिनट गूगल, 8 मिनट ActionDash, 6 मिनट YouTube, 6 मिनट Diksha, 5 मिनट Instagram और 3 मिनट Read Along ऐप चलाया गया है। उपरोक्त में से नात्र Diksha & Read Along App ही विभागीय ऐप है। इस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT