दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला फिर सामने आया है। इस बार झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर साउथ अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं। पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है। मजदूरों ने वीडियो शेयर कर वतन वापसी की गुहार लगाई है।

खाने का संकट हो गया

वेतन नहीं मिलने से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा जानकारी दी है। सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही, बकाया वेतन के भुगतान की गुहार लगाई है।

मदद करने की अपील की

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं। काफी मशक्कत के बाद इनकी वतन वापसी कराई गई।

फंसे मजदूरों में ये शामिल

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचकी के सुकर महतो। डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी के रमेश महतो, विजय कुमार महतो। दूधपनिया के दौलत कुमार महतो। हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलजामु के बिसुन, जोबार के टेकलाल महतो खरना के छात्रधारी महतो भीखन महतो चानो के चिंतामण महतो। बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूखुटा के मोहन महतो, डेगलाल महतो, गोविंद महतो, चुरामन महतो, जगदीश महतो, मुरारी महतो, लखीराम, पुसन महतो, गोनियाटो के कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो, दामोदर महतो, मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर परमेश्वर महतो, घवाइया अनु महतो, धनेश्वर महतो, रालीबेडा सितल महतो, कुलदीप हंसदा शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT