अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत

झारखंड
Spread the love

विक्की कुमार

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामपुर गांव निवासी रिकोनंड खलखो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक चैनपुर से पैदल अपने गांव रामपुर जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मारकर फरार हो गया।

जब ग्रामीणों ने देखा, तब इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8