रील्स बना रहा युवक पहुंच गया जेल, जानें वजह, देखें वी‍’डियो

वायरल उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। रील्‍स बनाने का एक ट्रेंड चल गया है। काफी लोग रील्‍स बना रहे हैं। लाइक के चक्‍कर में कई लोग इसके लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। इसका खामियाजा भी उन्‍हें भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश से आया है।

सूबे के सहारनपुर के एक युवक ने रील्‍स बनाने के लिए तोड़फोड़ कर डाला। गंगोह नगर पालिका ने कस्बे के सौन्दर्यकरण के लिए लाइटिंग लगवाएं थे। बोर्ड लगाया था। उसमें ‘I love GANGOH’ लिखा था।

रील्‍स बनाने के क्रम में तसव्‍वुर ने बोर्ड तोड़ डाला। इस वीडियों को उसने अपनी इंस्टा आईडी ‘फैसल बदमाश’ पर वीडियो अपलोड की।

उसके बाद लोगों ने तत्काल ही वीडियो को यूपी पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। इसके बाद गंगोह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तसव्वुर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

यह है वीडियो

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8