जेल अदालत में दो मामलों का हुआ निष्‍पादन

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा (रांची) के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 16 जून, 2024 को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्‍यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा ने की।

इसमें न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के लिए दो बंदियों के आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। बंदि‍यों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया। कैदियों में ओसामा अंसारी उर्फ नटराजन (पे0-मो0 मकबुल अंसारी उर्फ मकबुल हाफिज) और मो नौशाद अंसारी उर्फ सोनू (पे0- नसीम आलम) शामिल थे।

उक्त अवसर पर कमलेश बेहरा, सार्थक शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी एवं एल.ए.डी.सी.-सह-जेल विजिटर, न्यायालयकर्मी, बंदी उपस्थित थे।

जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में डिप्टी (एल.ए.डी.सी.) राजेश कमार सिन्हा ने बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी। एल.ए.डी.सी. सदस्य सौरभ पाण्डेय ने बंदियों को जमानतदार भरने के संबंध में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बंदियों की समस्या सुनी। बंदियों से आवेदन लेकर उक्त समस्या का तुरंत निराकरण के लिए उपस्थित एल.ए.डी.सी. एवं सदस्यों को निर्देशित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8