- निर्दलीय सांसद भी भाजपा में होंगे शामिल
नई दिल्ली। एनडीए के घटक दलों की बैठक में मोदी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। जल्द ही एनडीए के सांसदों की बैठक होगी। इस बीच कई निर्दलीय सांसदों के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
एनडीए की बैठक में घटक दलों ने कहा कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।
हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।
मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।
प्रस्ताव सर्वसम्मति से 5 जून, 2024 को नई दिल्ली में पारित हुआ। इस बीच 10 निर्दलीय सांसद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। निर्दलीय सांसदों ने अमित शाह से संपर्क किया।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए की बैठक हुई है। एनडीए के सभी घटक दल वहां थे। सबने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी बात रखी। सबने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया। जल्द ही एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8