कुएं की सफाई के दौरान युवक का घुटने लगा दम, बचाने उतरा लड़का भी बेहोश

झारखंड
Spread the love

विक्की कुमार

गुमला। कुएं की सफाई करने उतरे युवक को बचाने के क्रम में कुएं के अंदर दम घुटने से चैनपुर निवासी विनय टोप्पो बेहोश हो गया। उसे निकालकर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना चैनपुर मुख्यालय के कुरूमगढ़ रोड में घटी।

जानकारी के अनुसार चांदसी दवाखाना के लगभग 25 फीट के नि‍जी कुएं की सफाई मजदूर अशोक लकड़ा अंदर उतरकर कर कर रहा था। इस क्रम में उसका दम घुटने लगा। उसे देख विनय टोप्पो उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा। उसका भी दम घुटने लगा। अशोक किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन विनय टोप्पो कुएं के अंदर ही बेहोश हो गया।

इसके बाद मालिक द्वारा आसपास के लोगों को सूचना दी गई। सूचना पाकर चैनपुर पुलिस भी मौके पर पंहुची। उसे कुएं से निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत करने के एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया। तत्काल 108 एंबुलेंस से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

चैनपुर एसडीपीओ अमिता लकड़ा, थाना प्रभारी अजय यादव, ज़िला परिषद मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी ने घटनास्थल पर पंहुचे। मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8