विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत सरकोनी पंचायत स्थित सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में पिछले 7 वर्षों से बन रहा अस्पताल भवन आज भी अधूरा है। उक्त अस्पताल भवन का शिलान्यास 8 अप्रैल, 2018 को सांसद विष्णु दयाल राम व विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी ने किया था।
भवन निर्माण विभाग अस्पताल बनवा रहा है। 30 के उक्त अस्पताल का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है। जब अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब इलाज के लिए कांडी व गढ़वा नहीं जाना पड़ेगा। शिलान्यास करते हुए विधायक ने संवेदक से कहा था कि तय में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। अब भी अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग 12 से 15 प्रतिशत बाकी है। बीच में उक्त अस्पताल का निर्माण कार्य बंद भी हो गया था।
बताया जाता है कि 9 जून को उक्त अस्पताल भवन का उद्घटान होना है। अगर ऐसा होता है तो अधूरे भवन का उद्घाटन होगा। भाजपा नेता विनोद प्रसाद, समाजसेवी शशांक शेखर, ग्रामीण संजय प्रसाद, नरेश प्रसाद साह, मनोज पाठक, कृपा गुप्ता, बसंत राम ने सवाल उठाया कि इस अस्पताल का लाभ यहां के लोगों को कब मिलेगा या केवल ठीकेदारी के लिए अस्पताल का निर्माण हो रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8