तीन शहरों की जलापूर्ति योजना के लिए टेंडर जल्द

झारखंड
Spread the love

  • रांची सिवरेज निर्माण में सचिव ने विश्वबैंक से मांगा सहयोग

रांची। नगर विकास एवं आवास सचिव अरवा राजकमल ने विश्व बैंक के अधिकारियों से रांची के प्रतिष्ठित सिवरेज सिस्टम के निर्माण में वित्तीय सहयोग देने का आग्रह किया है। सचिव ने 25 जून को कार्यालय कक्ष में मिलने आये विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल से यह आग्रह किया। सचिव के अनुरोध पर विश्व बैंक के अधिकारियों ने सकारात्मक रूख दिखाए।

इसके अलावा सचिव ने विश्व बैंक के सहयोग से शुरू की जाने वाली गुमला, लोहरदगा एवं कपाली शहरी जलापूर्ति योजना की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्हें बताया गया कि इन तीनों योजनाओं का टेंडर जल्द निकाला जायेगा। इन योजनाओं को धरातल पर उतार कर लगभग 1.60 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इन योजनाओं पर 330 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्वबैंक के वित्तीय सहयोग से धनबाद में स्मार्ट रोड बन रहा है। विश्वबैंक के सहयोग खूंटी जलापूर्ति योजना को पूरा कर जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है। दोनों योजनाओं पर विश्वबैंक ने संतोष जताया।

रांची और धनबाद सिवरेज योजना लगभग 5500 करोड़ की है। यह एशियाई विकास बैंक के वित्तीय सहयोग से प्रस्तावित है। रांची सिवरेज सिस्टम के निर्माण की योजना लगभग 3000 करोड़ की है। राजधानी के सभी 53 वार्ड को चार जोन में बांटकर सिस्टम को स्‍थापित किया जायेगा। डीपीआर तैयार है। स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग हो चुकी है।

सचिव से विश्व बैंक की टीम लीडर वसुधा थावाकर और रोबिन ठाकुर ने मुलाकात की। इस अवसर पर जुडको की ओर से पीडीटी गोपाल जी, डीपीडी उत्कर्ष मिश्र और डीजीएम आलोक मंडल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8