नई दिल्ली। भारत ने दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। इस जीत का पूरा देश जश्न मना रहा है। जीत की खुशी में किंग कोहली और टीम के अन्य सदस्य मैदान में जमकर झूमे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत की जीत पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि यह इस टूर्नामेंट में देखे गए सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक है। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, वे इसके हकदार हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इस टीम पर जितना गर्व कर सकता हूं, उतना कम है। शुरुआती ओवर में 3 विकेट खोना और 30 गेंदें शेष रहते हुए हम जिस स्थिति में थे, उसके बावजूद लड़कों ने लड़ना जारी रखा और अपना विश्वास बनाए रखा।
द्रविड़ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह उनके लिए बहुत बड़ा श्रेय है। यह मेरे लिए जीवन भर की याद है। इसलिए मैं टीम और सहयोगी स्टाफ का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT