सुधा एंड अरमान चैरिटेबल ट्रस्ट ने वाईएमसीए में किया कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। पत्रकारिता को लोग आज पेशे की नजर से देखने लगे हैं, लेकिन यह पेशा नहीं मिशन है। स्व. सुधा सिन्हा हमेशा समाज को जोड़कर पत्रकारिता करने में विश्वास करती थी। आज का यह कार्यक्रम भी साबित करता है कि पत्रकारों की भूमिका समाज को जोड़ने में हमेशा प्रखर रही है। यह कहना था रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन का।

श्री सोरेन आज आज कांटाटोली स्थित वाईएमसीए हॉल में सुधा एंड अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड डोनेशन सह पौध रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुधा सिन्हा महिला पत्रकारिता की एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। आज भी उनकी कमी खलती है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शुभ नारायण दत्ता ने हुए कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। वाइएमसीए के स्टेट सेक्रेटरी जोन्हास कुजूर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेशन, आई चेकअप और पौध रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमरकांत, मनोज श्रीवास्तव, शुभ नारायण दत्ता आदि ने रक्तदान कर समाज को संदेश दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8