रांची में सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियां सहित एक दर्जन हिरासत में

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ 30 जून को किया। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान लड़कियां सहित एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया।

रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में सेक्‍स रैकेट चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार श्रीवास्‍तव के निर्देश पर सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में वहां छापेमारी की गई।

छापेमारी में 10 लड़कियां सहित एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जाता था कि ग्राहकों को होटल में ही बुलाया जाता था। उसके आने के बाद लड़कियों को उसके कमरे में भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT