मोटर दुर्घटना संबंधित विशेष लोक अदालत में 25 लाख का सेटलमेंट

झारखंड
Spread the love

वाद निष्पादन का सबसे सुगम मार्ग है लोक अदालत : मनोज कुमार सिंह

लातेहार। झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेश और जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों का निपटारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वादों के निपटारा के लिए सबसे सुगम मार्ग लोक अदालत है। लोक अदालत आपसी सुलह या बातचीत की एक प्रणाली है। यह एक ऐसा मंच है, जहां अदालत में लंबित मामलों, विवादों या जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में हैं, उन 2 पक्षों में समझौता किया जाता है या सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक आदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता है। यदि न्यायालय शुल्क का भुगतान पहले ही कर दिया गया है, तो लोक अदालत में विवाद का निपटारा होने पर राशि वापस कर दी जाती है। उन्होने लोक आदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा करने की अपील की।

इस विशेष लोक अदालत में न्यायाधीश संजय कुमार दूबे एवं अधिवक्ता पंकज कुमार की बेंच ने मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों में 25 लाख 50 हजार रूपये का सेटलमेंट किया।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएक प्रणव कुमार, अधिवक्ता बिरसा मुंडा सहित बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा, राहुल कुमार एवं पीएलवी के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8