संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची सांसद संजय सेठ ने 11 जून, 2024 को रक्षा मंत्रालय के राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उनके साउथ ब्लॉक कार्यालय गए। इस अवसर पर संजय सेठ ने यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने राजनाथ सिंह के साथ पहले विभिन्न पदों पर काम किया है। संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। कार्यभार संभालने से पहले श्री सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद हैं। वह 2019 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के सदस्य थे। श्री संजय सेठ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। श्री सेठ 2016-2019 के दौरान झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8