रांची। सुरक्षा नियंत्रण से आरपीएफ पोस्ट (रांची) को एक रेल मदद शिकायत प्राप्त हुई। इसमें ट्रेन (संख्या 18635) से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले रंग की ट्रॉली बैग की चोरी की बात कही गई थी। शिकायत मिलते के बाद निरीक्षक डी शर्मा ने आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध और भयभीत तरीके से काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ ऊपरी पुलिया पर जाता हुआ दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिव प्रकाश चौधरी (26 वर्ष), पिता नागदेव चौधरी, निवासी केतारी बागान ऐले गार्डेन, पुलिस स्टेशन चुटिया, जिला रांची बताया।
बैग के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह बैग ट्रेन (संख्या 18635) के कोच से चुराया था। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बैग में एक डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्ज, ईयरफोन, कीबोर्ड, माउस और कुछ कपड़े थे। इसे घटनास्थल पर जब्त कर लिया। आरपीएफ पोस्ट रांची ले आए।
इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा ट्रॉली बैग का सत्यापन किया गया। काले रंग के ट्रॉली बैग के साथ व्यक्ति को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपी रांची में शिकायत दर्ज कराई गई है। बरामद संपत्ति की कीमत 80,000 रुपये आंकी गयी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8