रांची के रितेश गुप्ता जी-20 युवा उद्यमिता सम्मेलन के लिए पहुंचे ब्राजील

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के प्रतिष्ठित उद्योगपति और यंग इंडियंस के संस्थापक अध्यक्ष रितेश गुप्ता जी-20 युवा उद्यमिता सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने ब्राजील पहुंचे। इस सम्मेलन में भारत के 21 राज्यों से सदस्य शामिल हुए हैं। रितेश गुप्ता ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। रितेश गुप्ता अब यंग इंडियंस के राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा हैं।

रितेश गुप्ता की कंपनी पारागोन फाइनेंस लिमिटेड बीएसई में 1992 से सूचीबद्ध है। यह कंपनी 1986 से रांची में ऑटोमोबाइल वित्त और अन्य व्यापारिक ऋण प्रदान कर रही है। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक उद्यमिता के मुद्दों पर चर्चा करना और भारत की ओर से युवा उद्यमियों की आवाज़ को विश्व पटल पर प्रस्तुत करना है।

रितेश गुप्ता की इस उपलब्धि से ना केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ा है। उनके अनुभव और नेतृत्व के माध्यम से भारतीय युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8