माहेश्वरी महिला समिति का प्री मानसून मेला सह प्रदर्शनी कल से

झारखंड
Spread the love

रांची। माहेश्वरी महिला समिति के तत्‍वावधान में प्री मानसून मेला सह प्रदर्शनी-2024 का आयोजन 27 से 29 जून तक माहेश्वरी भवन में होगा। मेला का उद्देश्य महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। यह जानकारी 26 जून को मीडिया को आयोजकों ने दी।

मेले की संयोजिका विजयश्री साबू, विनीता बिहानी, ममता डागा, रश्मि मालपानी, रंजू मालपानी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना भी एक लक्ष्य है। उपाध्यक्ष अनीता साबू और सचिव बिमला फलोर ने बताया मेला लगाने का मकसद कम पूंजी में घर बैठे काम करने वाले छोटे उद्यमि‍यों को पहचान बनाने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्‍ध करना है।

अध्यक्ष भारती चितलांगिया ने बताया कि मेले में रांची के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा कोलकाता, सूरत, मुंबई, राजस्थान, बनारस, बंगलुरु आदि जगहों से 43 स्टॉल के लिए बुकिंग हुई है। प्रदर्शनी में रियल डायमंड ज्‍वेलरी, डिजाइनर साड़ी, लहंगा, कुर्ती, हैंडमेड ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, राखी, लड्डू गोपाल की पोशाक के साथ उनकी श्रृंगार सामग्री, बेडशीट, बैग, लजीज  व्यंजन आदि के स्टॉल होंगे।

मौके पर रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, रांची सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया के साथ सभी महिला समिति सदस्य उपस्थित रहे। मेले के आयोजन में महिला समिति की सभी सदस्य जुटी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8