राजकीय कृत मध्य विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

विक्‍की कुमार

गुमला। चैनपुर मुख्यालय के राजकीय कृत मध्य विद्यालय में शनिवार को चैनपुर पुलिस के द्वारा पुलिस की पाठशाला मुहिम के तहत स्कूली बच्चों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस पदाधिकारी द्वारा बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया।

मौके पर उपस्थित चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव ने सभी विद्यार्थियों को समाज में फैली कुरीतियां डायन विसाही, बाल विवाह, जादू टोना, साइबर क्राइम इत्यादि की जानकारी दी। कहा कि आज के समय में सभी के घरों में मोबाइल का प्रयोग हो रहा है। साइबर अपराध भी बढ़ रहा है। इसलिए किसी अंजान व्यक्ति को बैंक डिटेल या अन्य पर्सनल जानकारी नहीं दें।

हमारे गांवों में अकसर बाल विवाह, डायन विसाही जैसे मामले सामने आते रहते हैं। यह सिर्फ अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। ऐसी कुरीतियों से दूर रहना है। गांव के लोगों को भी जागरूक करना है। इस तरह की घटना होने पर पुलिस को सूचना भी देनी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8