विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर ली शपथ, नुक्‍कड़ नाटक भी आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर पर्यावरण शपथ, संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक व एयर बैलून डिस्प्ले का आयोजन 1 जून को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति और आरयू की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। समिति के वरीय पदाधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक राजकिशोर खाखा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना सबकी जिम्मेदारी है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

हॉकी के राष्ट्रीय पदक विजेता मनोहर टोपनो ने कहा कि पौधा रोपण एवं उसका संरक्षण करके पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन एवं हरियाली के कारण होती थी, जो आज गंभीर हालत दिखाई दे रही है।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती है। पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने का चिंतन हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अपने घर के शुभ अवसरों पर पौधा लगाने एवं उनका संरक्षण करने की अपील की। इस अवसर पर पर्यावरण जागरुकता शपथ भी कराई गई।

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी के जागरुकता को ध्यान में रखकर हवा में बैलून को ऊंचाई में भेजकर उसे बांधा गया। एयर बैलून के माध्यम से आम लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाने का सार्थक प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में भूमि संरक्षण को लेकर एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। इसके माध्यम से भूमि संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी कमलाकांत पाठक, मणिभूषण, अमृता मिश्रा, रोशनी सिंह एवं एनएसएस के रिकेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम, आकाश मुंडा, अमित पांडेय, हर्षिका, विनय मुंडा, मुस्कान वर्मा, प्रीति कुशवाहा, उज्‍ज्‍वल कुमार आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8