सीसीएल में पर्यावरण दिवस पर दिलाई गई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर 1 जून से 5 जून तक सीसीएल ने पर्यावरण जागरुकता के लिए कई कार्यकर्मों का आयोजन किया। निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) सतीश झा ने 1 जून 2024 को उद्घाटन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया/ इनमें लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।

एक जून को पेंटिंग, क्विज, स्लोगन, निबंध एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। कर्मचारियों के लिए 3 जून 2024 को क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। सूती कपड़े के थैला एवं फलदार वृक्ष के पोधों का वितरण 4 जून 2024 को किया गया।

अघ्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेन्दु कुमार सिंह की अध्यक्षता में 5 जून को ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद निदेशक एवं सीवीओ ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण दिवस के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ज्ञातव्य हो कि कमांड क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पौधा एवं जुट बैग का वितरण किया गया।

कंपनी मुख्यालय, दरभंगा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) हरीश दुहान, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) सतीश झा, सीवीओ पंकज कुमार, विभागाध्यक्ष (पर्यावरण) राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे। मंच संचालन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) सुश्री संगीता ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8