नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

  • एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ काला पट्टा लगाकर जताया विरोध

रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के सदस्‍यों ने रांची विश्विद्यालय के डोरंडा कॉलेज के मुख्य द्वार पर नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। नीट के विद्यार्थियों के साथ काला पत्ता लगाकर केन्द्र सरकार और एनटीए का विरोध जताया। इसका नेतृत्‍व आरुषी वंदना ने किया। नीट परीक्षा रद्द करने की मांग केंद्र सरकार से की।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना ने कहा कि इस बार हुई परीक्षा में 67 स्टूडेंट को 720 में से 720 नंबर दे दिए गए। इसमें सीधे तौर पर धांधली नजर आती है। कई ऐसे स्टूडेंट ऐसे भी थे, जिन्होंने हताशा में आकर आत्महत्या कर ली। इसलिए नीट परीक्षा रद्द की जानी चाहिए और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

आरुषी वंदना ने कहा कि नीट परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। धांधली हुई है। पेपर लीक हुए हैं। भ्रष्टाचार हुआ है। नीट परीक्षा में बैठे 24 लाख़ छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है। परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सस बन चुका है, जिसमें ‘पैसे दो-पेपर लो’ का खेल खेला जा रहा है। मोदी सरकार एनटीए के कंधों पर अपनी कारगुज़ारियों का दारोमदार रखकर, अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती। पूरे नीट घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी-से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, चंदन यादव, प्रणव राज, नंदिनी गुप्ता, पी. कृतिका राव, सौरभ अंथोनी, अब्दुल राबनवाज, बिस्वजीत सिंह, अभिजीत बाउरी, अनिकेत सिंह, अभिषेक सिंह, अमन, रोहित, मिथुन, डिंपल, पूजा, सचिन शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8