नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनकी करीबी रही स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई। इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। स्वाति ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
स्वाति ने लिखा, ‘पिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पर काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई करी है। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके। महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मक़ाम पर खड़ा किया है, पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया। फिर मेरा चरित्र हरण करा गया।’
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा कि इस विषय में मैंने INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।
बताते चलें कि स्वाति मालीवाल को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8