चार दिवसीय रांची दौरे पर 14 जून को आएंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

झारखंड
Spread the love

  • विभिन्न स्थानीय और सेना के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा।

रांची। भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद संजय सेठ चार दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ 14 जून को दोपहर में रांची पहुंच जाएंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद दीपाटोली स्थित सैनिक छावनी परिषद के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

रक्षा राज्यमंत्री 15 जून को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री 16 जून को रांची शहर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा आयोजित अभिनंदन व संवाद कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे।

वे 17 जून को सिल्ली के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। फिर दोपहर को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8