मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने की गौ सेवा

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने एकादशी के शुभ दिन पर गौ सेवा की। शाखा अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में 2 जून को हरमू रोड़ गौशाला में गौ सेवा की गई। ये सेवा कोमल झुनझुनवाला ने कराई।

गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारी की। बढ़ती गर्मी को देखते हुए गाय को खीरा, लौकी, धूब, रोटी और हरी सब्जियां खिलाया गया।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम जीव दया के अंतर्गत गायों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया। इससे गाय को सड़क दुर्घटना से बचाया जा सकेगा। उनके साथ होने वाली सड़क दुर्घटना की आशंका भी कम हो जाएगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, आशा संथोलिया, कोमल पोद्दार, डॉली बंसल, पूजा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8