Jharkhand Weather : राज्‍य में 13 जून तक होगी बारिश, चेक करें अपना जिला

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 13 जून तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में लू चलेगी। कुछ इलाकों में आंधी और वज्रपात होने की भी आशंका है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 6 जून, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

12 जून तक यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 8 जून से 12 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और द‍क्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

13 जून को भी बारिश

केंद्र के अनुसार 13 जून को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी लू

8 से 11 जून तक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में लू की स्थिति देखी जा सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8