Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पश्चिम मानसून का विस्तार हुआ है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। दो दिन सकारात्मक कंडीशन है। इससे झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है। इस बीच दो दिन भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 20 जून, 2024 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
21 जून से कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 21 से 26 जून तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
22 जून तक आंधी-वज्रपात
केंद्र के अनुसार 21 और 22 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश
- केंद्र के अनुसार 21 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
- 23 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8