Jharkhand : राज्‍य सेवा के कई अफसरों का तबादला, डीडीसी भी बदले, यहां देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने राज्‍य सेवा के कई अफसरों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई जिलों के उप विकास आयुक्‍त (डीडीसी) को भी बदल दिया गया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी।

जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है। वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

ये है पूरी सूची

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बोकारो के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक (खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित इश्तियाक अहमद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित मो० शब्बीर अहमद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित गिरिजा शंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरिया (चतरा) के पद पर पदस्थापित बिनोद प्रजापति की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अवर सचिव (योजना एवं विकास विभाग) के पद पर पदस्थापित रवि प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में अपर नगर आयुक्त (आदित्यपुर नगर निगम) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पूर्वी सिंहगूम, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित अनन्त कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर नगर आयुक्त (चास नगर निगम) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अपर समाहर्त्ता (साहेबगंज) के पद पर पदस्थापित राज महेश्वरम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर समाहर्त्ता (गढ़वा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (पदमा, हजारीबाग) के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *